नई दिल्ली। रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत घटकर 381.99 करोड़ रुपए रह गया। कंपनी का पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 471.26 करोड़ रुपए रहा था। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में कुल आय बढ़कर 2,681.06 करोड़ रुपए हो गई, जो वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही में।,914.82 करोड़ रुपए थी। समूचे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर।,399.89 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2023-24 में यह 725.27 करोड़ रुपए रहा था। पिछले वित्त वर्ष में कुल आय बढ़कर 6,967.05 करोड़ रुपए हो गई, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 4,334.22 करोड़ रुपए थी।
