नई दिल्ली।  भारती एयरटेल की बी2बी इकाई (कंपनी द्वारा व्यवसायों को दी जाने वाली सेवा) ने सोमवार को उद्यमों के लिए बिजनेस नेम डिस्प्ले (बीएनडी) पेश करने की घोषणा की।  यह एक ऐसा समाधान है, जिसकी मदद से अगर कोई उद्यम आउटगोइंग कॉल करेगा, तो जिस व्यक्ति को कॉल की गई है, उसकी स्क्रीन पर उस उद्यम का ब्रांड नाम दिखाई देगा।  
इस समाधान का परीक्षण बैंकिंग, खुदरा, खाद्य वितरण, परिवहन, त्वरित वाणिज्य, कूरियर और लॉजिस्टिक सहित विभिन्न क्षेत्रों के 250 से अधिक व्यवसायों के साथ किया गया है।  एयरटेल ने बयान में कहा कि इन व्यवसायों ने पिछले 30 दिन में 1.28 करोड़ कॉल करने के लिए 15 लाख से अधिक फोन नंबरों का उपयोग किया और उनके ग्राहक जुड़ाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।  बयान में कहा गया, एयरटेल बिजनेस ने आज बिजनेस नेम डिस्प्ले सेवा की पेशकश की, जिसे उद्यमों के लिए ग्राहक जुड़ाव बढ़ाने के मकसद से तैयार किया गया है।