ताइपे (ताइवान)। फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनी मीडियाटेक इस साल सितंबर से दुनिया की सबसे छोटी दो नैनोमीटर चिप का उत्पादन शुरू करेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वर्तमान में सबसे छोटी चिप तीन नैनोमीटर आकार की है। मीडियाटेक के वाइस चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रिक त्साई ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कार्यक्रम कम्प्यूटेक्स में कहा, हम अब दो नैनोमीटर की ओर बढ़ रहे हैं। हम इस वर्ष सितंबर में अपना पहला दो नैनोमीटर डिवाइस लाएंगे। बेशक, यह एक उच्च-मात्रा वाली चिप है।
काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसंधान निदेशक तरुण पाठक ने कहा कि मीडियाटेक की यह घोषणा कि उसका पहला 2 नैनोमीटर चिप सितंबर में लाया जाएगा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है उन्होंने कहा, यह 2 नैनोमीटर की चिप संभवत: एक कस्टम एएसआईसी (एप्लिकेशन विशिष्ट चिप) या एक स्मार्टफोन है, जिसे संरचनात्मक नवाचारों के माध्यम से पर्याप्त दक्षता लाभ हासिल करने के लिए तैयार किया गया है।
