नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने बृहस्पतिवार को कहा कि इंडसइंड बैंक के वरिष्ठ प्रबंधन के किसी भी गंभीर उल्लंघन की बाजार नियामक जांच कर रहा है। पांडेय ने कहा कि इंडसइंड बैंक के मुद्दों से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) निपटेगा, लेकिन सेबी संकटग्रस्त बैंक के अधिकारियों द्वारा प्रतिभूति बाजार के उल्लंघन की जांच कर रहा है। 
उद्योग मंडल एसोचैम द्वारा आयोजित कार्यक्रम से इतर पर पांडेय ने पत्रकारों से कहा, आरबीआई इस संबंध में सेबी द्वारा की जाने वाली कार्वाई पर गौर कर रहा है सेबी का जो भी अधिकार क्षेत्र है सेबी कर रहा है यदि किसी ने अपनी क्षमता में कोई गंभीर उल्लंघन किया है, तो सेबी उसकी जांच कर रहा है। 
इंडसइंड बैंक के निदेशक मंडल ने बुधवार को कहा था कि डेरिवेटिव, सूक्ष्म वित्त तथा बही-खाते की धोखाधड़ी में कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता का संदेह जताते हुए मामले की जानकारी जांच एजेंसियों और नियामक प्राधिकरणों को देने का निर्देश, बैंक को दिया है।