नई दिल्ली। दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिए नजारा टेक्नोलॉजीज में अपने पति की करीब आधी हिस्सेदारी बेचकर 3.6 प्रतिशत कर दी है। रेखा को राकेश झुनझुनवाला की संपत्ति का प्रबंधन और निष्पादन करने का अधिकार हासिल है। 
ोयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, झुनझुनवाला ने 9-10 जून, 2025 को गेमिंग एवं ईस्पोर्ट्स कंपनी में करीब 1.4 प्रतिशत हिस्सेदारी यानी 12,36,500 शेयर बेचे। इससे पहले, उन्होंने दो से छह जून, 2025 के बीच नजारा टेक्नोलॉजीज के 17,38,500 शेयर (कुल शेयर पूंजी का 1.98 प्रतिशत) बेचे थे। कंपनी सूचना के अनुसार, इसके अलावा नौ जून और 10 जून, 2025 को अतिरिक्त 12,36,500 शेयर की बिक्री की गई। 
इस प्रकार नजारा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड में झुनझुनवाला के आज की तारीख में 32,08,620 शेयर है, यानी कंपनी की जारी और चुकता शेयर पूंजी का 3.66 प्रतिशत। इसमें हालांकि शेयर किस कीमत पर बेचे गए इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।