नई दिल्ली। टोरेंट फार्मास्युटिकल्स को मुंबई स्थित जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 19,500 करोड़ रुपए का सौदा अगले 15 से 18 माह में पूरा होने की उम्मीद है। यह सौदा घरेलू दवा क्षेत्र में सन फार्मा द्वारा 2015 में रैनबैक्सी के अधिग्रहण के बाद दूसरा सबसे बड़ा सौदा है। 
टोरेंट अपने प्रवर्तकों टाऊ इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (वैश्विक निवेश कंपनी की एक इकाई) से करीब 11,917 करोड़ रुपए में 46.39 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इसके अतिरिक्त वह जेबी केमिकल्स के कुछ कर्मचारियों से।,600 रुपए प्रति शेयर के समान अधिग्रहण मूल्य पर 2.80 प्रतिशत हिस्सेदारी (कुल 719 करोड़ रुपए) भी खरीदेगी। 
टोरेंट फार्मास्युटिकल्स ने बीएसई में निवेशकों के समक्ष प्रस्तुतीकरण में कहा, लेन-देन पूरा होने में 15-18 महीने का समय लग सकता है।  कंपनी को इस सौदे के लिए मुख्य रूप से भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई), शेयर बाजार और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से अनुमोदन की आवश्यकता होगी। शेयर खरीद के बाद जेबी फार्मा का टोरेंट में विलय हो जाएगा। जेबी फार्मा में 100 शेयर रखने वाले प्रत्एक शेयरधारक को टोरेंट के 51 शेयर मिलेंगे।