नई दिल्ली। अदाणी पावर लिमिटेड ने 4,000 करोड़ रुपए में दिवाला प्रक्रिया के जरिए 600 मेगावाट क्षमता वाली विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड का अधिग्रहण पूरा होने की मंगलवार को घोषणा की। अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने बयान में कहा कि 18 जून 2025 को राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (वीआईपीएल) के लिए उसकी समाधान योजना को मंजूरी दे दी है। 
वीआईपीएल का महाराष्ट्र के नागपुर जिले के बुटीबोरी में स्थित 600 मेगावाट का घरेलू कोयला आधारित बिजली संयंत्र है। 
एपीएल ने वीआईपीएल के लिए 4,000 करोड़ रुपए के कुल मूल्य पर अधिग्रहण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया और समाधान योजना को लागू कर दिया है। कंपनी ने कहा कि वह 2029-30 तक 30,670 मेगावाट क्षमता का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में अग्रसर है। अदाणी पावर लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस.बी. ख्यालिया ने कहा, अपने खंड का विस्तार करना जारी रखते हैं.. हम सस्ती बेस-लोड बिजली प्रदान करके भारत के सभी के लिए बिजली के दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।