नई दिल्ली। खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 में 450 करोड़ रुपए के कर्मचारी शेयर विकल्प प्रदान किए। कर्मचारी शेयर विकल्प योजना (ईएसओएस) एक कर्मचारी लाभ योजना है जो उन्हें कंपनी के शेयर भारी छूट (एक रुपए) पर खरीदने का अधिकार देती है। इससे संगठनात्मक विकास में उनकी भूमिका को पुरस्कृत किया जाता है। इसे प्रदर्शन प्रोत्साहन माना जाता है और यह धन सृजन में सहायक होता है।
कंपनी ने बयान में कहा, वेदांता समूह ने वित्त वर्ष 2024-25 में 450 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के ईएसओएस प्रदान करके समावेशी धन सृजन में एक नया मानदंड स्थापित किया है। वेदांता लिमिटेड, वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड की एक अनुषंगी कंपनी है।
