नई दिल्ली। सरकार ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम को बहुत जल्द अधिसूचित करेगी। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। संसद द्वारा 21 अगस्त को पारित ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन अधिनियम, 2025 ई-स्पोर्ट्स तथा अन्य ऑनलाइन गेम को बढ़ावा देते हुए सभी प्रकार के ऑनलाइन रियल मनी गेम पर प्रतिबंध लगाता है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी सचिव एस. कृष्णन ने सेमीकंडक्टर पर आईसीईए के यहां आयोजित कार्यक्रम से इतर कहा, यह बहुत जल्द लागू हो जाएगा और हम इस संबंध में सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं।  इस अधिनियम को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। सरकार द्वारा अधिसूचित किए जाने के बाद यह अधिनियम लागू हो जाएगा।