नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत कर रहा है। उन्होंने यहां उद्योग निकाय द्वारा स्थिरता पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, हम बीटीए के लिए अमेरिका के साथ बातचीत कर रहे हैं।
भारत और अमेरिका मार्च से इस समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। अब तक पांच दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है। 27 अगस्त से 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के बाद अमेरिकी दल ने अगले दौर की वार्ता के लिए भारत का अपना दौरा स्थगित कर दिया है जो 25 अगस्त से शुरू होने वाली थी। अभी तक छठे दौर की वार्ता के लिए काई तारीख तय नहीं की गई है।
