नई दिल्ली। भारत की अग्रणी जीवन बीमा कंपनी और वित्तीय समूह एलआईसी जो 36प्र. की उल्लेखनीय वृद्धि हासिल करके सबसे तेजी से बढ़ते भारतीय ब्रांड के रूप में उभरा है, 1 सितंबर 2025 को अपनी 69वीं वर्षगांठ का गौरवपूर्ण क्षण मना रहा है। यह उपलब्धि हमारी टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत, हमारे ग्राहकों द्वारा एलआईसी पर जताए गए असीम विश्वास और एक मजबूत प्रणाली का प्रमाण है जिसने उत्कृष्टता, नवाचार और ग्राहक संतुष्टि के लिए निरंतर प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। जैसे-जैसे हम व्यवसाय में 69 वर्षों के महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुँचते हैं, एलआईसी विकास, नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की यात्रा पर गर्व से विचार करता है। दो दशकों से अधिक समय तक बीमा क्षेत्र के उदारीकरण के बाद भी, इसने वित्तीय वर्ष 2024-25 में पॉलिसियों में 65.83प्र. बाजार हिस्सेदारी और प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 57.05प्र. बाजार हिस्सेदारी के साथ बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी है। कुल एयूएम 6.45प्र. बढ़कर 54.52 लाख करोड़ रुपये हो गया। जैसा कि हम इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर का जश्न मनाते हैं, हम देश भर में अपनी व्यापक पहुंच की ताकत के साथ गर्व और कृतज्ञता के साथ अपनी यात्रा पर विचार करते हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम 35 व्यक्तिगत उत्पादों, 12 समूह उत्पादों 7 व्यक्तिगत राइडर्स और 1 समूह राइडर का एक व्यापक पोर्टफोलियो प्रदान करता है, जो समाज के हर वर्ग की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जैसे एंडोमेंट इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस, चाइल्ड इंश्योरेंस, एन्युटी प्लान, ग्रुप इंश्योरेंस, माइक्रो इंश्योरेंस, हेल्थ और यूनिट लिंक्ड उत्पाद। योजनाएं ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं। एलआईसी का गोल्डन जुबली फाउंडेशन , वर्ष 2006 में एलआईसी की सामुदायिक सेवा पहल के एक भाग के रूप में स्थापित किया गया था और अब तक 926 परियोजनाओं में 283 करोड़ रुपये और 30835 छात्रवृत्तियों में 80.62 करोड़ रुपये का वितरण किया वित्तीय वर्ष 2024-25 में, एलआईसी ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को बढ़ाने में उल्लेखनीय प्रगति की है।
