नई दिल्ली। कार विनिर्माता कंपनी फॉक्सवैगन इंडिया ने बुधवार को कहा कि वह जीएसटी दरों में कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अपने पूरी मॉडल श्रृंखला की कीमतों में 3.27 लाख रुपए तक की कटौती करेगी। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि नई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी होंगी। नई कीमतों के तहत, एसयूवी टिगुआन आर-लाइन 3,26,900 रुपए तक सस्ती हो जाएगी। कंपनी ने कहा कि इसी तरह, कॉम्पैक्ट एसयूवी टाइगुन की कीमतें 68,400 रुपए तक और सेडान वर्टस की कीमतें 66,900 रुपए तक कम हो जाएंगी।
