नई दिल्ली। जेएसडब्ल्यू एनर्जी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी ने।,728 करोड़ रुपए में स्टेटक्राफ्ट के स्वामित्व वाले टिडोंग पावर जेनरेशन को खरीदने के लिए समझौता किया है। जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने बृहस्पतिवार देर रात शेयर बाजार को बताया कि इस संयंत्र की 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए स्टेटक्राफ्ट आईएच होल्डिंग एस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। कंपनी ने बताया कि यह सौदा आवश्यक नियामक मंजूरियों के अधीन है। इस लेनदेन में परिसंपत्ति का उद्यम मूल्यांकन लगभग।,728 करोड़ रुपए है।  टिडोंग पावर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित टिडोंग घाटी में 150 मेगावाट क्षमता का पनबिजली संयंत्र बना रही है। इस संयंत्र के अक्टूबर 2026 में चालू होने की उम्मीद है और इसका उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के साथ 22 साल का बिजली खरीद समझौता (पीपीए) है।