मुंबई। अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) ने रविवार को कहा कि चार दिन की भारत रत्न एवं आभूषण प्रदर्शनी (जीजेएस-2025) - दिवाली संस्करण - में लगभग 25-30 टन की रिकॉर्ड बिक्री हुई। जीजेसी के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने बयान में कहा, जीजेएस का यह संस्करण वास्तव में हमारे उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक अवसर रहा है। भारत के कोने-कोने से आभूषण विक्रेताओं की उत्साही भागीदारी ने हमारे समुदाय की ताकत और एकता साबित की। उन्होंने कहा, लगभग 25 से 30 टन की बिक्री के साथ, जीजेएस-2025 ने सफलता के नए मानक स्थापित किए हैं। त्योहारी सत्र से ठीक पहले आयोजित इस प्रदर्शनी ने घरेलू उद्योग में नई ऊर्जा का संचार किया है। जीजेएस-2025 की शुरुआत 16 सितंबर को हुई और इसमें 700 से ज्यादा बूथ पर भारतीय आभूषण शिल्पकला का प्रदर्शन किया गया।
