नई दिल्ली। जैव ईंधन बनाने वाली कंपनी ट्रूअल्ट बायोएनर्जी लिमिटेड ने आगामी 839 करोड़ रुपए के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 472 से 496 रुपए प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि आईपीओ 25 सितंबर को खुलेगा और 29 सितंबर को संपन्न होगा। ट्रूअल्ट का आईपीओ 750 करोड़ रुपए मूल्य के नए शेयर और प्रवर्तकों द्वारा 89.28 करोड़ रुपए मूल्य के 18 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। इस प्रकार निर्गम का कुल आकार 839.38 करोड़ रुपए बैठता है। नए निर्गम के माध्यम से जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल मल्टी-फीड स्टॉक परिचालन स्थापित करने, ऋण के भुगतान और सामान्य कॉर्पाेरेट कामों के लिए किया जाएगा।
