अमरावती। आंध्र प्रदेश के ऊर्जा मंत्री जी. रवि कुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में बिजली की खपत आठ प्रतिशत तक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य की घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचे पर काम किया जा रहा है। विधान परिषद में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य भर में 375 विद्युत उप-केंद्र उपलब्ध हैं। कुमार ने कहा, राज्य में बिजली की खपत छह से आठ प्रतिशत के बीच बढ़ी है। भविष्य की घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचे पर काम किया जा रहा है।  उन्होंने साथ ही बताया कि कम वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए 14 सबस्टेशन बनाए जा रहे हैं।