नई दिल्ली। वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई जबकि चांदी का भाव बढ़ा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव 125 रुपए या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ।,12,430 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 147 रुपए यानी 0.13 प्रतिशत फिसलकर।,13,500 प्रति 10 ग्राम रहा। दूसरी ओर चांदी की कीमत में तेजी रही। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 124 रुपए या 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ।,34,841 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इसी तरह, अगले साल मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 147 रुपए या 0.11 प्रतिशत चढ़कर।,35,563 रुपए प्रति रही। वैश्विक स्तर पर सोने का वायदा भाव 3,768.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 44.19 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा।