नई दिल्ली। सौर ऊर्जा से चलने वाले कृषि जल पंप प्रणाली प्रदाता जीके एनर्जी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 153 रुपए से करीब 12 प्रतिशत की बढ़त के साथ शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 7.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 165 रुपए सूचीबद्ध हुआ। एनएसई पर इसने 11.76 प्रतिशत चढ़कर 171 रुपए पर शुरुआत की। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,448.91 करोड़ रुपए रहा। जीके एनर्जी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शेयर बिक्री के अंतिम दिन गत मंगलवार को 89.62 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 464 करोड़ रुपए के आईपीओ का मूल्य दायरा 145-153 रुपए प्रति शेयर था। पुणे स्थित जीके एनर्जी, सौर ऊर्जा चालित कृषि जल पंप प्रणालियों के लिए इंजीनियरिंग, खरीद और उसे चालू करने (ईपीसी) जैसी सेवाएं प्रदान करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है।