नई दिल्ली। जैव प्रौद्योगिकी आधारित कृषि समाधान प्रदाता कंपनी शील बायोटेक ने अपने 34.02 करोड़ रुपए के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 59-63 रुपए प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि आईपीओ अभिदान के लिए 30 सितंबर को खुलेगा और तीन अक्टूबर को बंद होगा। यह आईपीओ पूरी तरह से 54 लाख नए शेयर पर आधारित निर्गम है। इसके लिए 59-63 रुपए प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है। नए निर्गम से प्राप्त राशि में से 15.88 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की आवश्यकता को पूरा करने, 9.11 करोड़ रुपए पूंजीगत व्यय के लिए और शेष राशि का उपयोग कॉर्पाेरेट के सामान्य कामों के लिए किया जाएगा। कंपनी के शेयर एनएसई के एसएमई मंच पर सूचीबद्ध होंगे।
