नई दिल्ली। वाहन विनिर्माता कंपनी बजाज ऑटो की सितंबर महीने में कुल बिक्री (निर्यात सहित) सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 5,10,504 इकाई हो गई। बजाज ऑटो ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने सितंबर 2024 में कुल 4,69,531 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी के अनुसार वाणिज्यिक वाहनों सहित कुल घरेलू बिक्री पिछले महीने 3,25,252 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 3,11,887 इकाई थी, जो चार प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन माह में निर्यात 18 प्रतिशत बढ़कर।,85,252 वाहन हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी माह में।,57,644 वाहन था। घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 2,73,188 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 2,59,333 इकाई थी।
