नई दिल्ली। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने की कीमत बुधवार को।,22,220 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी प्रशासन में जारी गतिरोध, फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में और कटौती करने के अनुमान और बढ़ते व्यापार एवं भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की तलाश में सोने की खरीदारी बढ़ गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 1109 रुपए या 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ।,22,220 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत।,085 रुपए यानी 0.88 प्रतिशत चढ़कर।,23,469 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई। इस बीच चांदी में भी तेजी देखी गई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,387 रुपए या 1.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड।,48,179 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसी तरह, मार्च 2026 में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,485 रुपए या 1.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ सर्वकालिक उच्च स्तर।,50,000 रुपए प्रति किलोग्राम रही। वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव एक प्रतिशत से अधिक चढ़कर रिकॉर्ड 4,051.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत करीब दो प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 48.61 डॉलर प्रति औंस रही।
