नई दिल्ली। वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गईं। व्यापारियों के ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली करने से इनकी कीमतों में गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव।,098 रुपए या 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ।,22,111 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। बुधवार को यह।,23,450 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत।,008 रुपए या 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ।,48,847 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह।,50,282 रुपए प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,056.85 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी का वायदा भाव 1.17 प्रतिशत टूटकर 48.42 डॉलर प्रति औंस हो गया।