नई दिल्ली। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने की कीमत सोमवार को।,23,977 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका-चीन व्यापार तनाव के फिर से बढऩे, अमेरिकी प्रशासन में जारी गतिरोध तथा बढ़ती वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण सुरक्षित निवेश की मांग में वृद्धि हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 2,613 रुपए या 2.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ।,23,977 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 2,296 रुपए यानी 1.87 प्रतिशत चढ़कर।,24,999 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले यह अनुबंध बृहस्पतिवार को।,25,025 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इस बीच चांदी में भी तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 5,856 रुपए या चार प्रतिशत की बढ़त के साथ।,52,322 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसकी कीमत बृहस्पतिवार को सर्वकालिक उच्च स्तर।,53,388 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी। इसी तरह, मार्च 2026 में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 4,992 रुपए या 3.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ।,52,011 रुपए प्रति किलोग्राम रही। वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव दो प्रतिशत से अधिक चढ़कर रिकॉर्ड 4,096.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत करीब 4.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49.44 डॉलर प्रति औंस रही।