नई दिल्ली। केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 266 रुपए के मुकाबले पांच प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई और एनएसई पर शेयर ने 5.35 प्रतिशत चढ़कर 280.25 रुपए पर शुरुआत की। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,056.31 करोड़ रुपए रहा। केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत सोमवार को 9.74 गुना अभिदान मिला था। कंपनी ने।,326 करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए 253-266 रुपए प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था। यह आईपीओ पूर्णत: 4.98 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था जिसमें कोई नया निर्गम शामिल नहीं था। बिक्री पेशकश के तहत प्रवर्तक केनरा बैंक और ओरिक्स कॉर्पाेरेशन यूरोप एनवी (जिसे पहले रोबेको ग्रुप एनवी के नाम से जाना जाता था) ने क्रमश: 2.59 करोड़ तथा 2.39 करोड़ शेयर बेचे। केनरा रोबेको में केनरा बैंक की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि शेष हिस्सेदारी ओरिक्स कॉर्पाेरेशन के पास है।