नई दिल्ली। वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। विश्लेषकों का कहना है कि भू-राजनीतिक और व्यापारिक चिंताओं के कारण वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर नकारात्मक प्रभाव पडऩे के बाद व्यापारी सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की ओर आकर्षित हुए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 1800 रुपए या 1.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ।,23,657 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 13,158 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इस बीच चांदी में भी तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,727 रुपए या 1.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ।,48,285 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें 20,868 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 1.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,138.84 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत 0.89 प्रतिशत बढ़कर 48.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
