नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्रालय जल्द ही देश में उड़ान प्रशिक्षण संगठनों के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाएगा। यह बैठक हाल की रैंकिंग में अधिकांश संगठनों के खराब प्रदर्शन के मद्देनजर होने जा रही है।  विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा उड़ान प्रशिक्षण संगठनों (एफटीओ) की पहली बार की गई रैंकिंग में सूचीबद्ध 35 संगठनों में से कोई भी एू और ए श्रेणी की सर्वाेच्च रेटिंग प्राप्त नहीं कर सका। इन 35 एफटीओ में से 13 को बी रैंकिंग और 22 को सी रैंकिंग दी गई है। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने पीटीआई-भाषा को बताया कि वह एफटीओ के प्रतिनिधियों से मिलकर उनके मानकों में सुधार के तरीकों पर चर्चा करेंगे। मंत्री ने कहा कि उनकी रैंकिंग हर छह महीने में आयोजित की जाएगी, तथा एफटीओ के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए मासिक बैठकों की आवश्यकता नहीं है। एफटीओ पायलटों और अन्य विमानन पेशेवरों को प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।