नई दिल्ली। वाहन विनिर्माता हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 14.3 प्रतिशत बढ़कर।,572.26 करोड़ रुपए हो गया। वाहन विनिर्माता कंपनी का पिछले साल की समान तिमाही में मुनाफा।,375.47 करोड़ रुपए रहा था। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी परिचालन आय 17,460.82 करोड़ रुपए रही जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 17,260.38 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी का कुल व्यय भी सालाना आधार पर बढ़कर 15,566.07 करोड़ रुपए हो गया जो एक साल पहले 15,602.79 करोड़ रुपए था।
