नई दिल्ली। रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़कर 402.99 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 333.79 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर।,950.05 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में।,346.54 करोड़ रुपए थी। गोदरेज प्रॉपर्टीज देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज की बिक्री बुकिंग सालाना आधार पर 64 प्रतिशत बढ़कर 8,505 करोड़ रुपए हो गई।
