नई दिल्ली। अजमान नुवेंचर्स सेंटर फ्री जोन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ऋषि सोमैया ने सोमवार को कहा कि कंपनी ने पंजीकृत कंपनियों का आंकड़ा अगले साल 10,000 के पार पहुंचाने का लक्ष्य रखा है जिसमें से करीब 45-50 प्रतिशत कंपनियां भारत से होंगी। सोमैया ने कहा कि अजमान न्यूवेंचर्स, फ्री जोन में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई में रोड शो आयोजित कर रही है। अजमान फ्री जोन , संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अजमान में स्थित एक मुक्त व्यापार क्षेत्र है। यह कंपनी पंजीकरण से लेकर वीजा प्रक्रिया और कानूनी सहायता तक, सभी प्रकार की सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान करता है। संयुक्त अरब अमीरात में लगभग 45 ऐसे फ्री जोन हैं। सोमैया ने कहा, हमारे कारोबार में भारतीयों की हिस्सेदारी करीब 45 प्रतिशत है। हमें भारत से निवेश का अच्छा प्रवाह देखने को मिल रहा है। हमारे लक्ष्य अगले साल के लिए काफी बड़ा हैं। हमारा लक्ष्य 2026 तक पंजीकृत कंपनियों की संख्या को 10,000 के पार पहुंचाना है जिनमें से लगभग 45-50 प्रतिशत भारत से होंगी।  अक्टूबर 2024 में शुरुआत के बाद से अजमान नुसेंटर फ्री जोन में अब 6,500 से अधिक पंजीकृत कंपनियां हैं।