अमरावती। आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि कार्बन मुक्त समाधान पेश करने वाली कंपनी रिन्यू राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा मूल्य श्रृंखला के पूरे क्षेत्र में 82,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। लोकेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 82,000 करोड़ रुपए के निवेश के तहत रिन्यू सोलर इंगल एवं वेफर विनिर्माण से लेकर परियोजना विकास तथा आगे हरित हाइड्रोजन व अणुओं तक उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में निवेश करेगी।  उन्होंने कहा, आंध्र प्रदेश से पांच साल बाहर रहने के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि रिन्यू संपूर्ण नवीकरणीय ऊर्जा मूल्य श्रृंखला में व्यापक निवेश कर रही है।  गौरतलब है कि लोकेश ने 16 मई को अनंतपुर जिले में रिन्यू के 22,000 करोड़ रुपए के नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी थी। इस परियोजना में गूटी मंडल के बेथापल्ली गांव में 4.8 गीगावाट क्षमता का हाइब्रिड फार्म और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) शामिल है।