नई दिल्ली। हाजिर मांग घटने से प्रतिभागियों ने अपने सौदे के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत बृहस्पतिवार को 10 रुपए घटकर 5,213 रुपए प्रति बैरल रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में कच्चे तेल के दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों का भाव 10 रुपए या 0.19 प्रतिशत घटकर 5,213 रुपए प्रति बैरल रह गया। इसमें 10,100 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के दांव घटाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रही। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल का भाव 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58.40 डॉलर प्रति बैरल रहा जबकि ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत लुढ़कर 62.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
