नई दिल्ली। वायदा बाजार में सोने और चांदी के भाव में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों से उनकी अगली बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होने के बाद सुरक्षित निवेश की मांग घटने के कारण सोने व चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव।,229 रुपए या 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ।,22,332 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत।,207 रुपए या 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ।,24,101 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत।,944, रुपए या 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ।,54,074 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत।,971 रुपए या 1.24 प्रतिशत घटकर।,56,862 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,077.04 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव 0.62 प्रतिशत टूटकर 50.54 डॉलर प्रति औंस रहा।