नई दिल्ली। वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के विवरण जारी होने से पहले व्यापारियों ने मूल्य खरीद में भाग लिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 674 रुपए या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ।,23,314 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 10,726 लॉट के लिए कारोबार हुआ। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 498 रुपए या 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ।,24,750 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 6,336 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इस बीच चांदी में भी तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 988 रुपए या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ।,55,632 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें 12,524 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत।,270 रुपए या 0.81 प्रतिशत चढ़कर।,58,737 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया जिसमें 11,869 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,089.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत 1.36 प्रतिशत बढ़कर 51.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
