नई दिल्ली। टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने गुरुग्राम में एक स्थाई वाणिज्यिक परियोजना के लिए डीबीएस बैंक इंडिया से।,280 करोड़ रुपए का ऋण लिया है। एक बयान में यह जानकारी दी गई डीबीएस बैंक इंडिया ने इस लेनदेन के लिए एकमात्र सलाहकार और हरित ऋण समन्वयक के रूप में कार्य किया। ऋण सुविधा का लाभ टाटा रियल्टी के विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) द्वारा लिया गया है, जिसने गुरुग्राम में वाणिज्यिक परियोजना इंटेलियन पार्क विकसित की है। प्राप्त धनराशि का उपयोग उन मान्यता प्राप्त हरित परिसंपत्तियों पर किया जा रहा है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत स्थिरता मानकों को पूरा करती हैं। डीबीएस बैंक इंडिया के लार्ज कॉरपोरेट बैंकिंग प्रभाग के प्रमुख सांतनु मित्रा ने कहा,ैरियल एस्टेट और बुनियादी ढांचा डीबीएस बैंक इंडिया के प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं। हम देश भर में विकसित हो रही कई नवाचारी और टिकाऊ परियोजनाओं को निरंतर समर्थन दे रहे हैं। टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजय दत्त ने कहा कि यह ऋण सुविधा टाटा समूह की सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की विरासत को दर्शाती है। यह ऐसे समय में मिली है जब भारत का वाणिज्यिक रियल एस्टेट क्षेत्र और जीसीसी (वैश्विक क्षमता केंद्र) तंत्र तेजी से विस्तार कर रहे हैं।
