नई दिल्ली। वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। मजबूत वैश्विक रुझान और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले महीने ब्याज दरों में कटौती करने को लेकर निवेशकों के बीच बढ़ती उम्मीदों मांग में तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 596 रुपए या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ।,26,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 4,496 लॉट के लिए कारोबार हुआ। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 669 रुपए या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ।,28,336 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 10,370 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इस बीच चांदी में भी तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत।,183 रुपए या 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ।,63,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें 5,799 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत।,373 रुपए या 0.83 प्रतिशत चढ़कर।,67,360 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया जिसमें 15,578 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,187.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत 1.71 प्रतिशत चढ़कर 53.82 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।