नई दिल्ली। विद्या वायर्स ने अपने 300 करोड़ रुपए के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 48-52 रुपए प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि आईपीओ तीन दिसंबर को बोली के लिए खुलेगा और पांच दिसंबर को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक दो दिसंबर को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ 274 करोड़ रुपए के नए शेयर और 26 करोड़ रुपए के 50.01 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। कंपनी के शेयर के नौ दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की उम्मीद है। विद्या वायर्स महत्वपूर्ण उद्योगों एवं अनुप्रयोगों की एक श्रृंखला के लिए वाइंडिंग एवं चालकता उत्पादों के सबसे बड़े विनिर्माताओं में से एक है।
