नई दिल्ली। टोयोटा किर्लाेस्कर मोटर की थोक बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 30,085 इकाई हो गई। कंपनी ने नवंबर 2024 में 25,182 इकाइयां बेची थीं। मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी के बिक्री-सेवा-प्रयुक्त कार कारोबार के उपाध्यक्ष वरिंदर वाधवा ने एक बयान में कहा, सरकार के माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े सुधारों से त्योहारों के दौरान अच्छी बिक्री के दम पर हम 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मजबूत गति देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में अर्बन क्रूजर हाइडर एयरो एडिशन और फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन की पेशकश ने भी इस वृद्धि को मजबूत करने में मदद की है।
