नई दिल्ली। वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत रिकॉर्ड।,84,727 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जबकि सोने का भाव।,007 रुपए चढ़ा। विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट के कारण र्साफा कीमतों में और तेजी आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव।,007 रुपए या 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ।,30,766 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 3,126 रुपए या 1.72 प्रतिशत चढ़कर।,84,727 रुपए प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। रुपया बुधवार को पहली बार 90 के स्तर को पार कर गया और सुबह के कारोबार में छह पैसे टूटकर 90.02 पर आ गया। बैंकों की ओर से लगातार डॉलर की मांग और विदेशी पूंजी की निकासी से इस पर दबाव बढ़ा। वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.7 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,215.9 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत 1.6 प्रतिशत चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 58.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
