नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी लिमिटेड को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से 642.82 करोड़ रुपए का ठेका मिला है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसे गाजियाबाद स्थित तुलसी निकेतन के पुनर्विकास के लिए परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी) का ठेका मिला है। इस ठेके का मूल्य 642.82 करोड़ रुपए है। एनबीसीसी को इसके अलावा भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) से दो ठेके मिले हैं।  वहीं राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय ने अपने दिल्ली परिसर में गेस्ट हाउस के नवीनीकरण के लिए एनबीसीसी को 6.95 करोड़ रुपए का ठेका दिया है। एनबीसीसी मुख्य रूप से परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी) और रियल एस्टेट कारोबार में है।