नई दिल्ली। डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज लि. ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए मूल्य दायरा 438 से 460 रुपए प्रति शेयर रखा है। नेफ्रोप्लस ब्रांड से डायलिसिस केंद्र चलाने वाली हैदराबाद स्थित कंपनी का 871 करोड़ रुपए का आईपीओ 10 दिसंबर को सार्वजनिक बोली के लिए खुलेगा और 12 दिसंबर को बंद होगा। एंकर यानी बड़े निवेश नौ दिसंबर को बोली लगाएंगे। आईपीओ में 353.4 करोड़ रुपए के नए शेयरों के निर्गम और 517.6 करोड़ रुपए मूल्य के 1.12 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश(ओएफएस) शामिल है। इससे कुल निर्गम का मूल्य 871 करोड़ रुपए बैठता है। ओएफएस के के तहत प्रवर्तक... इन्वेस्टकॉर्प प्राइवेट इक्विटी फंड ढ्ढढ्ढ, हेल्थकेयर पैरेंट, इन्वेस्टकॉर्प ग्रोथ ऑपर्चुनिटी फंड, एडोरस इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड - अन्य शेयरधारकों - इन्वेस्टकॉर्प इंडिया प्राइवेट इक्विटी ऑपर्चुनिटी, इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पाेरेशन और 360 वन स्पेशल ऑपर्चुनिटीज फंड्स... शेयर बेचेंगे। सेबी के पास जमा कंपनी की जानकारी से जुड़ी विवरण पुस्तिका के अनुसार, नए निर्गम में से, कंपनी 129.1 करोड़ रुपए का उपयोग भारत में नए डायलिसिस क्लीनिक खोलने, 136 करोड़ रुपए कर्ज चुकाने और शेष राशि सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए करेगी। नेफ्रोप्लस 17 दिसंबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगी।
