नई दिल्ली। एचआरएस एलुग्लेज का 50.9 करोड़ रुपए का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 11 दिसंबर को सार्वजनिक अभिदान के लिए खुलेगा। अहमदाबाद स्थित एचआरएस एलुग्लेज लिमिटेड ने मंगलवार को बयान में कहा कि आईपीओ 15 दिसंबर को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 10 दिसंबर को बोली लगा पाएंगे। कंपनी ने इसके लिए 94-96 रुपए प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। आईपीओ पूर्णत: 53.04 लाख नए शेयर का निर्गम है जिसका कुल मूल्य 50.92 करोड़ रुपए है। शेयर बीएसई एसएमई पर सूचीबद्ध होगा जिसकी संभावित तिथि 18 दिसंबर तय की गई है। कंपनी बिल्डर, ठेकेदारों, वास्तुकारों और संस्थानों को सामग्री आपूर्ति एवं खरीद सहायता के साथ-साथ मानक तथा अनुकूलित समाधान प्रदान करती है।