विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने यहां कॉग्निजेंट आईटी परिसर और आठ अन्य कंपनियों की शुक्रवार को आधारशिला रखी। इनमें कुल 3,700 करोड़ रुपए का निवेश होगा। आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी कॉग्निजेंट के साथ-साथ इन कंपनियों से लगभग 41,700 नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कॉग्निजेंट विशाखापत्तनम में आईटी कैंपस स्थापित करने के लिए।,583 करोड़ रुपए का निवेश करने जा रहा है जिससे 8,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने जिन अन्य कंपनियों की आधारशिला रखी, उनमें टेक थम्मिना, सत्व डेवलपर्स और इमेजिनोवेट टेक सॉल्यूशंस इंडिया शामिल हैं।
