नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने कृत्रिम मेधा (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) समाधान प्रदाता कंपनी मिनिवेट एआई में बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। वॉलमार्ट समर्थित ई-कॉमर्स कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि यह अधिग्रहण जनरेटिव एआई की मुख्य क्षमताओं को विकसित करने और उनमें निवेश करने के लिए एक रणनीतिक कदम है। इसने हालांकि अधिग्रहण के वित्तीय विवरणों का खुलासा नहीं किया। बयान में कहा गया, भारत की घरेलू ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने आज घोषणा की कि उसने 2024 में स्थापित एक नवोन्मेषी एआर्इाएमएल समाधान प्रदाता मिनिवेट एआई में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए निश्चित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं।
