चेन्नई। जाने-माने फिल्म निर्माता मणिरत्नम ने अपनी फिल्म ठग लाइफ के अभिनेता कमल हासन की प्रशंसा करते हुए शुक्रवार को कहा कि सुपरस्टार न सिर्फ एक शानदार अभिनेता हैं बल्कि वह ऐसे व्यक्ति हैं जिनका सिनेमा के प्रति जुनून नहीं बदला है। हासन और मणिरत्नम 35 साल के अंतराल के बाद इस फिल्म के लिए एक साथ काम कर रहे हैं। यह तमिल सुपरस्टार की 234वीं फिल्म होगी। दोनों ने इससे पहले 1987 की हिट फिल्म ैनायकनै के लिए काम किया था। मणिरत्नम ने फिल्म के गीत जारी किए जाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ऐसा नहीं है कि वह (हासन) सिर्फ एक शानदार अभिनेता हैं। पूरी दुनिया यह जानती है। सच तो यह है कि उन्हें अभी भी सिनेमा से प्यार है। पोन्नियिन सेल्वन के निर्देशक मणिरत्नम ने कहा कि हासन जैसी क्षमता वाले अभिनेता का होना उनके लिए वास्तविक लाभ है, क्योंकि अभिनेता फिल्म निर्माता पर से 50 प्रतिशत बोझ हटा देते हैं। उन्होंने कहा, वह बहुत सी चीजों का ख्याल रखते हैं। न केवल खुद का, बल्कि अपने आस-पास के लोगों का, अपने आस-पास के सभी अभिनेताओं का, इसलिए यह सब विश्वसनीय और बहुत वास्तविक लगता है... मुझे आश्चर्य इस बात पर हुआ कि उत्साह बिल्कुल भी नहीं बदला है। फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने तैयार किया है। निर्माताओं ने यहां एक कार्यक्रम में फिल्म का पहला गाना ैजिंगुचौ जारी किया।