नई दिल्ली। आमिर खान और सलमान खान अभिनीत फिल्म अंदाज अपना अपना ने दोबारा रिलीज होने के शुरुआती सप्ताहांत में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.2 करोड़ रुपए की कमाई की है। करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, परेश रावल और शक्ति कपूर अभिनीत 1994 की कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना को 25 अप्रैल को एक बार फिर रिलीज किया गया था।
वितरकों की मानें तो फिल्म को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। सिनेपोलिस इंडिया के प्रबंध निदेशक देवांग संपत ने एक बयान में कहा, ैलोगों ने फिल्म देखने को एक खास अनुभव बना दिया है, जहां वे स्क्रीन पर अभिनेता के साथ संवाद बोल रहे हैं और गाने के साथ गा भी रहे हैं। शुक्रवार को अच्छी प्रतिक्रिया के बाद, शनिवार को हमने शो की संख्या बढ़ा दी। वितरकों द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म ने पुन: रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.75 लाख रुपए कमाए, दूसरे दिन 45.50 लाख रुपए और तीसरे दिन 51.25 लाख रुपए कमाए। राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और विनय पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत फिल्म अंदाज़ अपना अपना में आमिर खान और सलमान खान ने अमर और प्रेम की भूमिका निभाई है।
