मुंबई। पहला विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) बृहस्पतिवार को यहां अकादमी पुरस्कार विजेता एम एम केरावनी की संगीतमय प्रस्तुति के साथ प्रारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वेव्स का उद्घाटन करने वाले हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया भर के रचनाकारों, स्टार्टअप, उद्योग जगत के दिग्गजों और नीति निर्माताओं को एक साथ लाकर भारत को मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल नवाचार के एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। अभिनेता शाहरुख खान ने सम्मेलन में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्रियों अश्विनी वैष्णव, एस जयशंकर और एल मुरुगन तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं अजित पवार सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
