नई दिल्ली। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने पहलगाम आतंकवादी हमले की रविवार को निंदा की और इसके प्रतिशोध में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की। आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हमला किया था जिसमें 26 लोग मारे गए थे। बच्चन (82) ने पहलगाम में आम नागरिकों को निशाना बनाए पर रविवार को दुख व्यक्त किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना की। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया गया। बच्चन ने एक्स पर लिखा कि पहलगाम हमले में छुट्टियां मनाते हुए आतंकवादियों ने 26 निर्दाेष पर्यटकों की उस समय हत्या कर दी जब वे छुट्टियां मना रहे थे।
उन्होंने कहा, इसलिए मोदी और सरकार ने पड़ोस में आतंकवादी आधार शिविरों पर जवाब देने का फैसला किया और एक सैन्य प्रक्रिया शुरू की.. जिसके परिणाम सर्वविदित हैं.. उनके नौ आतंकवादी शिविरों और संगठनों को सैन्य रूप से नष्ट कर दिया गया..। बच्चन ने अपने पिता एवं हिंदी के प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की लोकप्रिय कविता अग्निपथ की पंक्तियों का इस्तेमाल कर सशस्त्र बलों का हौसला बुलंद करते हुए लिखा, तू ना थमेगा कभी, तू न मुड़ेगा कभी, तू न झुकेगा कभी, कर शपथ , कर शपथ, कर शपथउ अग्निपथउ अग्निपथ उ अग्निपथ। भारत और पाकिस्तान ने जमीन, वायु और समुद्र में सभी तरह की गोलाबारी और सैन्य कार्वाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए शनिवार को सहमति जताई।
