चंडीगढ़। पंजाबी गायक दिवंगत सिद्धू मूसेवाला की 32 वीं जयंती के अवसर पर उनके परिजन ने उनके तीन नए गीत रिलीज किए हैं।
इस मौके पर 0008 , नील और टेक नोट्स इन गीतों को बुधवार को दिवंगत गायक के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया गया और यूट्यूब पर इन्हें लाखों व्यूज मिले हैं। रिलीज किए गए नए गीत मूसे प्रिंट के प्ले (ईपी) का हिस्सा हैं। मूसेवाला के सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में लिखा गया, जन्मदिन की बधाई सिद्धू मूसेवाला मूसे प्रिंट अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर उपलब्ध है। टेक नोट्स को यूट्यूब पर 85 लाख से अधिक व्यूज मिले, 0008 और नील को 65 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं। सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई 2022 को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्या उस समय की गई जब वह अपने दोस्त और चचेरे भाई के साथ जीप में सवार होकर मनसा के जवाहर के गांव जा रहे थे। गायक-रैपर ने सो हाई , सेम बीफ , द लास्ट राइड , जस्ट लिसन और 295 जैसे गीतों के साथ भारत और विदेशों में काफी लोकप्रियता हासिल की। अब तीन नए गीत रिलीज होने के साथ ही मरणोपरांत उनके रिलीज गीतों की संख्या 11 पहुंच गई है।
