नई दिल्ली। अभिनेत्री सह राजनीतिज्ञ कंगना रनौत को बुधवार को सितंबर-अक्टूबर में यहां होने वाली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का ब्रांड दूत नियुक्त किया गया।   फैशन और क्वीन जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा बटोरने वाली 39 वर्षीय कंगना वर्तमान लोकसभा में हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।  कंगना ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, भारत के पैरा एथलीट हर दिन क्या संभव है, इसे फिर से लिख रहे हैं। मैं उनका समर्थन करने और उनकी अविश्वसनीय उपलब्धियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करने के लिए बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। पैरा खेल केवल प्रतिस्पर्धा के बारे में नहीं है- यह साहस के बारे में हैं और मुझे हमारे चैंपियन खिलाडय़िों के पीछे खड़े होने पर गर्व है। 
पीसीआई के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र झझारिया ने कहा, भारत के खिलाडय़िों के प्रति उनका जुनून, प्रभाव और प्रतिबद्धता उन्हें नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए एक आदर्श दूत बनाती है। झझारिया दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी भी हैं।  यह प्रमुख प्रतियोगिता 26 सितंबर से पांच अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी और इसमें 100 से अधिक देशों के एथलीट भाग लेंगे।