नई दिल्ली। अभिनेता वरुण धवन ने अपनी फिल्म एबीसीडी 2 के सेट का एक वीडियो साझा करते हुए दस साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म से जुड़ी पुरानी यादें ताजा कीं। फिल्म 19 जून, 2015 को रिलीज हुई थी। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने भी अभिनय किया था।  धवन ने फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद हुई पार्टी का एक वीडियो शुक्रवार सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, एबीसीडी2 के 10 साल। एबीसीडी2 की शूटिंग खत्म होने के बाद हुई पार्टी। बहुत सारी यादें, बहुत सारी ऊर्जा और साथ काम करने वाले सबसे बेहतरीन लोग... मुझे यह पार्टी बहुत अच्छी तरह याद है, हम सभी बस हिंदी गीतों पर डांस कर रहे थे।  यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई ैएबीसीडीै फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म थी। पहली फिल्म में प्रभु देवा, गणेश आचार्य, के के मेनन, डांसर सलमान यूसुफ खान, धर्मेश एलांडे, लॉरेन गोटलिब, भावना खंडूजा, पुनीत पाठक ने अभिनय किया था। प्रभु देवा, गोटलिब, पाठक और एलांडे ने दूसरी फिल्म में भी अभिनय किया था। धवन की अगली फिल्म शशांक खेतान की ैसनी संस्कारी की तुलसी कुमारीै है, जिसमें वह जान्हवी कपूर के साथ अभिनय करते दिखाई देंगे। यह फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होगी।